अगस्त माह के पहले दिन प्रयागराज जिला हुआ कोरोना शून्य
करीब सवा साल बाद अगस्त के पहले दिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या शून्य हो गई। जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिले।
पिछले साल 6 मई को भी नहीं मिले थे शहर में संक्रमित ।जिले में अब तक 78582 पॉजिटिव हैं।करीब 15 महीने बाद कोरोना की एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई ।यह कोरोना संक्रमण से राहत की उम्मीद बढ़ाती है ।संक्रमित ओं की संख्या कम हुई है, लेकिन संक्रमण नहीं।
प्रयागराज जिले में पिछले साल अप्रैल 2020 में 1 तारीख को एक जमाती इंडोनेशिया निवासी युवक का नमूना कोविड जांच के लिए दिया गया था और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह इंडोनेशियाई युवक पहला कोरोना संक्रमित था।
तब से अब तक पूरे कोरोना काल में यह तीसरी बार हुआ है। जब संक्रमित ओं की संख्या शून्य पर आ गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले 6 और 30 मई 2020 को जिले में एक भी संक्रमित नहीं पाया गया था। करीब 14 महीने की अवधि के बाद कोबिड संक्रमण के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है। वही डॉक्टर का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए सावधानियां बरतना जरूरी है। मास्क और उचित दूरी के साथ टीकाकरण हम सबको कोरोना संक्रमण से बचाएगा।
Samiksha
