पीवी सिंधु बनी दुनिया की चौथी शटलर जिन्होंने लगातार दो ओलंपिक में जीते पदक
विश्व चैंपियन पीवी सिंधु भले ही अपने पदक का रंग सुनहरा नहीं कर सकी लेकिन कांस्य पदक जीतकर भी उन्होंने अपना नाम इतिहास में सुनहरे अक्षरों से दर्ज करवाया।
26 वर्षीय सिंधु लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली देश की पहली महिला बल्कि कुल दूसरी खिलाड़ी बन गई। यही नहीं सिंधु ऐसी चौथी बैडमिंटन महिला खिलाड़ी बन गई जिन्होंने लगातार दूसरे ओलंपिक में भी पदक जीत लिया।
वही सिंधु की जीत के बाद लोगों की उनको बधाई देने की कतार लग गई ।इसी के साथ खेल के महाकुंभ में 2 पदक जीतने वाली देश की पहली बेटी बनी पीवी सिंधु। अगस्त के पहले संडे में भारत ने जीता अपना दूसरा पदक।
Samiksha
