गुफ्तगू और डाक मनोरंजन क्लब की ओर से सोमवार को टीपी मिश्र की पुण्यतिथि पर प्रधान डाकघर में पुस्तक विमोचन और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व एसएसपी लालजी शुक्ल ने कहा, डॉ. वीरेंद्र कुमार तिवारी ने अपनी पुस्तक ‘ऊर्ध्व-रेता’ में मानव जीवन के सही मूल्यों का वर्णन शानदार तरीके से किया है।
इसमें श्रीमद्भागवत गीता के भाव स्पष्ट रूप से सामने आते दिखाई दे रहे हैं। पुस्तक का शीर्षक दिव्य है, इसमें संपूर्ण मानवता के कल्याण की चीजें दिखाई देती हैं। गुफ्तगू के अध्यक्ष डॉ. इम्तियाज अहमद गाजी ने कहा कि डॉ. तिवारी शानदार गीतकार हैं। देश में प्रयागराज का प्रतिनिधित्व अपने शानदार गीतों के माध्यम से करते हैं।
इविवि के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज के कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. धनंजय चोपड़ा ने कहा, डॉ. तिवारी ने अपने गीतों के माध्यम से समाज को उल्लेखनीय कार्य किया है। ऐसी किताबों का समाज में हमेशा ही स्वागत किया जाएगा।’
टीपी मिश्र की पुण्यतिथि पर डॉ. वीरेंद्र तिवारी की पुस्तक का विमोचन
सहायक डाक अधीक्षक मासूम रजा राशदी ने कहा कि यह किताब सदियों तक याद रखी जाएगी। गुफ्तगू के सचिव नरेश महरानी ने कहा कि यह किताब हमारे समय की खास उपलब्धि है।
अध्यक्षता कर रहीं डॉ. सरोज सिंह ने कहा, यह पुस्तक योग दर्शन, अध्यात्म, प्रेम और समर्पण का बेहतरीन उदाहरण है। इस दौरान राजेश वर्मा, प्रमोद राय, सुभाष पांडेय, नरोत्तम लाल त्रिपाठी, हरीश चंद्र द्विवेदी, आशीष चटर्जी,, प्रमोद मिश्र, प्रभाशंकर शर्मा और शैलेंद्र जय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन मनमोहन सिंह तन्हा ने किया।
वहीं, कवि सम्मेलन-मुशायरा का आयोजन किया गया। इसमें शिवाजी यादव, मंजुलता नागेश, अशोक श्रीवास्तव ‘कुमुद’, अर्पणा सिंह, विभु कुमार, डॉ. संतोष कुमार मिश्र, डॉ. पूर्णिमा पांडेय, अजीत शर्मा ‘आकाश’ राकेश मालवीय और प्रदीप चित्रांशी आदि ने काव्य पाठ किया।
