गुंटूर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अवैध वसूली मामले में आंध्र प्रदेश की पूर्व मंत्री विदादाला रजनी, आईपीएस अफसर पल्ले जोशुआ सहित कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर पलनाडु जिले में श्री लक्ष्मी बालाजी स्टोन क्रशर के मालिकों से 2.20 करोड़ रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप है।
सतर्कता व प्रवर्तन विभाग की शिकायत के आधार पर सीआईडी के महानिदेशक हरीश कुमार गुप्ता ने जांच की। उनकी रिपोर्ट के बाद राज्य सरकार ने एसीबी जांच के आदेश दिए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एसीबी महानिदेशक अतुल सिंह की प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज किया गया।
