Homeअपराधआईआईटी बॉम्बे फिर चर्चा में, बीटेक छात्र के कमरे से मिली संदिग्ध...

आईआईटी बॉम्बे फिर चर्चा में, बीटेक छात्र के कमरे से मिली संदिग्ध सामग्री

आईआईटी बॉम्बे कैंपस फिर विवादों में है। बीटेक के एक छात्र के बैग से पांच कारतूस मिले हैं। मुंबई पुलिस ने  बीटेक छात्र और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। आईआईटी प्रशासन ने कहा कि घटना की जांच चल रही है। मामले में दोषी छात्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

घटना 19 फरवरी की रात 1:30 बजे की है। हॉस्टल में बीटेक पहले वर्ष के छात्र सूरज दुबे और एक अन्य छात्र अमन के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था। जानकारी मिलते ही आईआईटी की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान सुरक्षाकर्मियों को लगा दोनों छात्रों ने शराब पी है। हॉस्टल में शराब प्रतिबंधित होने के कारण नियमों के तहत उनके कमरों की तलाशी ली गई।

तलाशी में सूरज के कमरे से बैग में रखे पांच कारतूस मिले। पूछताछ में पता चला कि बैग और कारतूस उसके दोस्त सर्वोत्तम आनंद सतीशचंद्र चौधरी के हैं। आईआईटी प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद छात्र सूरज और बाहरी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। आईआईटी प्रबंधन ने कहा कि जांच की जा रही है। दोषी छात्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments