Homeखेलइंग्लैंड को झटका- स्टोक्स बाहर, सीरीज में बराबरी के लिए उतरेगी शुभमन...

इंग्लैंड को झटका- स्टोक्स बाहर, सीरीज में बराबरी के लिए उतरेगी शुभमन की टीम 

लंदन। इतिहास बताता है कि भारतीय टीम ने 1-2 से पिछड़ने के बाद आज तक न तो कोई टेस्ट सीरीज जीती है और न ही ड्रॉ कराई है, लेकिन शुभमन गिल की टीम बृहस्पतिवार से जब पांचवें और निर्णायक टेस्ट में इंग्लैंड के सामने होगी तो उसके पास इस इतिहास को झुठलाने का बड़ा मौका होगा। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ी भारतीय टीम ने जिस अंदाज में मैनचेस्टर ड्रॉ कराया, उससे टीम के हौसले बुलंद हैं।

 

मेजबानों को टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर बड़ा झटका लगा है। उसके कप्तान और सीरीज में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी के सामने उदाहरण बनने वाले बेन स्टोक्स ओवल टेस्ट से बाहर हो गए हैं। दाएं कंधे में चोट के कारण स्टोक्स इस टेस्ट में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह ओली पोप इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे। स्टोक्स ही नहीं लॉर्ड्स टेस्ट में तूफानी गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर भी इस टेस्ट में नहीं खेलेंगे। उन्हें आराम दिया गया है। तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स और स्पिनर लियम डॉसन भी टेस्ट से बाहर रहेंगे। ऐसे में इंग्लैंड के सामने बढ़त कायम रखते हुए सीरीज जीतना टेढ़ी खीर से कम नहीं होगा। भारत भी बुमराह को आराम दे सकता है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments