इसौटा लोहंगपुर गांव में अनुसूचित जाति के युवक देवी शंकर की हत्या से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को करछना-कोहड़ार घाट राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पहले हनुमानपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया। बाद में लोहंगपुर गांव के तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। उधर, पुलिस ने आरोपियों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया।
प्रदर्शन में महिलाओं में उबाल रहा। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाई जाए। उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। पीड़ित परिजनों को जमीन और तत्काल 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के घर से लौट रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद उज्ज्वल रमण को रोककर न्याय दिलाने की मांग की। सांसद ने एसडीएम करछना व एसीपी करछना को गया।
फोन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम करछना तपन मित्र और एसीपी करछना वरुण कुमार के समझाने पर चक्काजाम तकरीबन डेढ़ घंटे बाद 4:00 बजे हटाया गया।
