प्रयागराज। होली पर्व के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड रही। स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन), तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) व मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय *(कॉल्विन) में सुबह से ही मरीजों का तांता लगा रहा।
चार दिन के बाद अस्पतालों की ओपीडी शुरू होते ही मरीजों की लंबी कतार लग गई। ऐसे में एसआरएन, बेली व कॉल्विन अस्पताल को मिलाकर कुल छह हजार से अधिक मरीज देखे गए। 13, 14 व 15 मार्च को होली व 16 मार्च को रविवार अवकाश के बाद सोमवार को आम दिनों की तरह बेली, कॉल्विन व एसआरएन अस्पताल में ओपीडी चली। इनमें एसआरएन अस्पताल में 2893, कॉल्विन अस्पताल में 1975 व बेली अस्पताल में 1970 मरीज देखे गए। एसआरएन में सबसे अधिक मरीज त्वचा रोग विभाग में देखे गए। यहां पर मरीजों की लंबी कतार गलियारे से लेकर ओपीडी तक बनी रही।
वहीं, शाम चार बजे तक ओपीडी चलती रही। जहां 200 से अधिक मरीज ओपीडी में देखे गए। इसके अलावा एसआरएन अस्पताल में स्थित पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में भी मरीजों की भारी भीड़ ओपीडी में लगी रही। प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि भारी संख्या में मरीज अस्पताल में आए।
