नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान शांति के बजाय छद्म युद्ध में भरोसा करता है। उसने शांति के हर नेक प्रयास का जवाब दुश्मनी व विश्वासघात के साथ दिया। पीएम मोदी ने अमेरिकी कंप्यूटर विज्ञानी व एआई रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन के तीन घंटे के पॉडकास्ट में पाकिस्तान, चीन समेत वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति तक तमाम मुद्दों पर खुलकर बात की।
आतंकवाद पर पाकिस्तान को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा, दुनिया को कोई संदेह नहीं है कि आतंक की जड़ें कहां हैं। दुनिया में कहीं भी आतंकवाद की कोई घटना होती है, तो उसके निशान कहीं न कहीं पाकिस्तान के साथ जुड़ते हैं।
इसकी पीड़ा केवल भारत नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को झेलनी पड़ रही है। पाकिस्तान के लोग शांति चाहते हैं। वे भी संघर्ष, अशांति व आतंक में रहने से थक गए होंगे। 2014 में पहली बार पीएम पद की शपथ लेने वाला था, तो पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ को विशेष रूप से आमंत्रित किया।
यह बड़ा संदेश था। उम्मीद थी कि दोनों देश नया अध्याय शुरू करेंगे। है पीएम मोदी ने आगे कहा, हम पूरी ईमानदारी से आशा करते हैं कि । पाकिस्तान को सद्बुद्धि आएगी और वह शांति का मार्ग अपनाएगा
