कैसेट किंग के बेटे पर लगा एक महिला से दुष्कर्म करने का आरोप
दिवंगत गुलशन कुमार के बेटे और T-series के प्रबंध निदेशक (एमडी) भूषण कुमार के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर एक 30 वर्षीय महिला से 3 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है ।
महिला ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है ।वहीं महिला का कहना है कि टी सीरीज के एमडी ने उन्हें काम का लालच देकर उनके साथ गलत काम किया। 2017 से 2020 के दौरान यह सारी घटनाएं हुई थी ।
साथ ही महिला ने यह भी आरोप लगाया कि भूषण ने उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी है ।वही इसके विपरीत टी सीरीज ने कहा कि महिला ने एक बड़ी मोटी रकम न मिलने में नाकाम होने पर यह मुकदमा दर्ज कराया है।
Samiksha
