पति पत्नी ही नहीं जीजा साली की जोड़ी ओलंपिक में जमायेगी रंग
खेलों में सबसे बड़े महाकुंभ में इस बार भारत का सबसे बड़ा दल भाग लेगा जिसमें 122 खिलाड़ी भाग लेंगे।
धनुर्धर दीपिका कुमारी और अतानु दास की पति पत्नी की जोड़ी ओलंपिक में खेलने वाली भारतीय जोड़ी बनेगी। वही जीजा बजरंग पुनिया और ताली विनेश फोगाट पहलवानी में दमखम दिखाएंगे ।
इसके साथ ही दो सुपर मॉम 6 बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी अपने अपने आखिरी ओलंपिक को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और देश का नाम रोशन करेंगी। टेनिस में दारोमदार सानिया मिर्जा और अंकिता रैना के कंधों पर है। सानिया का यह रिकॉर्ड चौथे और जब कि मां बनने के बाद पहले ओलंपिक होगा। वहीं अगर बात करें मैरी कॉम की तो उनके जैसा मुक्केबाज कोई दूसरा नहीं है।
तीन बच्चों की मां मैरी कॉम के पास सिर्फ ओलंपिक का स्वर्ण पदक नहीं है बाकी बहुत से रिकॉर्ड और पदक उनके नाम है ।ओलंपिक में अपना शानदार प्रदर्शन करने के लिए वह बेताब है। लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली मैरीकॉम टोक्यो में उद्घाटन समारोह में बजरंग के साथ भारतीय ध्वजवाहक भी होगी।
Samiksha
