Homeखेलगंभीर बोले ,बाकी गेंदबाज भी काम नहीं बुमराह के तीन टेस्ट खेलने...

गंभीर बोले ,बाकी गेंदबाज भी काम नहीं बुमराह के तीन टेस्ट खेलने की संभावना ।

मुंबई। भारतीय चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगर कर ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा के दौरान ही साफ कर दिया था कि जसप्रीत बुमराह पूरे पांच टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे, लेकिन उनके इंग्लैंड में तीन टेस्ट मैच खेलने की संभावना है। भारतीय टीम की इंग्लैंड रवानगी से पूर्व टीम के मुख्य प्रशिक्षक गौतम गंभीर ने कहा, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बुमराह पांच में से कौन से तीन टेस्ट मैच में उपलब्ध रहेंगे।

 

32 टेस्ट में 1893 रन बनाए हैं गिल नेगंभीर ने जोर देकर कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में बुमराह की अनुपस्थिति में हमारे पास जिम्मेदारी संभालने के लिए गेंदबाजी विभाग में प्रतिभा की कमी नहीं है। हालांकि, गंभीर ने यह भी कहा कि अभी जरूरी नहीं कि बुमराह सिर्फ तीत्त टेस्ट मैच ही खेलेंगे। यही कारण है कि हमने अभी यह तय नहीं किया है कि हम उन्हें कौन से तीन मैच खिलाना चाहते हैं। रवानगी से पूर्व नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के साथ मौजूद गंभीर ने कहा, बुमराह जैसे गेंदबाज की जगह लेना हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन हमारे पास प्रतिभावान गेंदबाज हैं।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments