Homeअपराधडार्क वेब पर इंस्टाग्राम यूजर्स का डेटा, मालवेयरबाइट्स रिपोर्ट से मचा हड़कंप

डार्क वेब पर इंस्टाग्राम यूजर्स का डेटा, मालवेयरबाइट्स रिपोर्ट से मचा हड़कंप

जानी-मानी साइबर सुरक्षा फर्म मालवेयर बाइट्स की रिपोर्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम के लगभग 1.75 करोड़ यूजर्स का निजी डाटा हैकर्स के हाथ लग गया है। यह डाटा डार्क नेट पर सार्वजनिक कर दिया गया है। इससे बड़े पैमाने पर फिशिंग और साइबर हमलों का खतरा बढ़ गया है। हैकर्स की ओर से बड़ी संख्या में यूजर्स को पासवर्ड रीसेट करने के नोटिफिकेशन भेजे जा रहे हैं।

हालांकि एफबीआई जैसी सुरक्षा  एजेंसियों ने ऐसे ईमेल आने पर सावधान रहने को कहा है। ऐसे संदेश के साथ आए लिंक पर क्लिक न करें। तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, इस डाटा लीक के पीछे सोलोनिक नाम के हैकर का हाथ बतया जा रहा है। मालवेयर बाइट्स ने अपनी रूटीन डार्कवेब स्कैनिंग के दौरान पाया कि बीती सात जनवरी को बड़ी संख्या में जेएसओएन और टीएक्सटी फाइलें अपलोड की गई थीं। माना जा रहा है कि यह डाटा 2024 में इंस्टाग्राम एपीआई (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) में हुई। स्कैमर्स ने इसी खामी का फायदा उठाया और डाटा चुरा लिया था।

 

राहत की बात है कि इस लीक में पासवर्ड शामिल नहीं हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स के अनुसार, पासवर्ड न होने के बावजूद ये डाटा हैकर्स के लिए बेहद उपयोगी है। ईमेल एड्रेस और फोन नंबर के जरिये हैकर्स टारगेटेड फिशिंग अटैक कर सकते हैं। वे फर्जी ईमेल, मैसेज, लिंक या पासवर्ड रीसेट व अकाउंट वेरिफिकेशन के बहाने युजर्स से धोखाधड़ी कर सकते हैं l

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments