Homeमहत्वपूर्ण जानकारीतीन श्रद्धालुओं की मौत ,50 घायल ..दो अफसर निलंबित, जगन्नाथ रथयात्रा के...

तीन श्रद्धालुओं की मौत ,50 घायल ..दो अफसर निलंबित, जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान 

पुरी। ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने से दो महिलाओं समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कम से कम 50 अन्य घायल हो गए। हादसा रविवार तड़के करीब 4:20 बजे हुआ, जब मौसी के घर पहुंचे भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने हादसे के लिए सभी भक्तों से माफी मांगी है।

 

मुख्यमंत्री मांझी ने लापरवाही को लेकर जिला कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर स्वैन और एसपी विनीत अग्रवाल के तबादले का आदेश दिया। वहीं, डीसीपी बिष्णु पति और कमांडेंट अजय पाधी को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से छह की हालत गंभीर है। पुरी स्थित 12वीं शताब्दी के जगन्नाथ मंदिर से करीब तीन किमी दूर स्थित गुंडिचा मंदिर को भगवान जगन्नाथ की मौसी काघर कहा जाता है। रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ शनिवार को ही अपने भाई-बहन, भगवानबलभद्र और देवी सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे थे। हांदसे में मरने वालों की पहचान बसंती साहू (36), प्रेमकांत मोहंती (80) और प्रवती दास (42) के रूप में हुई है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments