राष्ट्रपति की शाही ट्रेन 15 साल पहले कलाम ने किया था इस ट्रेन से सफर
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को ट्रेन से उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित अपने जन्म स्थान पहुंचेंगे ।वहां वह अपने दोस्तों और स्कूल के सहपाठियों से मुलाकात करेंगे।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के आने के 1 घंटे पहले और 1 घंटे बाद तक कानपुर सेंट्रल के चार प्लेटफार्म पर आवागमन बंद रहेगा। 15 साल के अंतराल के बाद यह पहली बार है कि जब कोई राष्ट्रपति ट्रेन से यात्रा करेगा। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए बयान में कहा कि राष्ट्रपति पहले ही जाना चाहते थे लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह संभव नहीं हो पाया। राष्ट्रपति कोविंद की विशेष ट्रेन दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से 25 जून को चलेगी और शाम को कानपुर पहुंचेगी।
विशेष ट्रेन के दो ठहराव होंगे पहला झींझक और दूसरा कानपुर देहात का रूरा। जहां राष्ट्रपति अपने पुराने परिजनों से मुलाकात करेंगे। दोनों ठहराव उनके गांव के पास ही रखे गए हैं। इससे पहले अंतिम बार 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने विशेष ट्रेन से दिल्ली से देहरादून की यात्रा की थी। प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ।डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ।डॉक्टर नीलम संजीव रेड्डी ने भी शाही ट्रेन में सफर किया था।
Samiksha
