Homeखेलपंत की बहादुरी को दर्शकों ने किया सलाम 

पंत की बहादुरी को दर्शकों ने किया सलाम 

मैनचेस्टर। सड़क दुर्घटना में नया जीवन पाकर क्रिकेट के मैदान पर चमत्कारी वापसी करने वाले ऋषभ पंत ने ओल्ड ट्रैफर्ड पर अपनी जीवटता का एक और परिचय दिया। पंजे में फ्रैक्चर होने के बावजूद ऋषभ भारतीय टीम की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बल्लेबाजी करने उतरे। वह ढंग से चल नहीं पा रहे थे, बावजूद इसके उन्होंने बल्लेबाजी की और साहसिक अर्धशतक जड़ा। पंत ने सिर्फ अर्धशतक ही नहीं लगाया बल्कि जोफरा आर्चर पर एक पांव से छक्का भी जड़ा। वह 75 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। पंत फिलहाल इस टेस्ट में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। उनके स्थान पर यह जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल उठाएंगे।

 

पंत की साहसिक पारी के बावजूद भारतीय टीम दूसरे दिन कप्तान बेन स्टोक्स (5/72) की शानदार गेंदबाजी के आगे 358 रन पर सिमट गई। स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में पांचवीं और 8 साल बाद पारी में पांच विकेट झटके। भारतीय टीम दूसरे दिन 94 रन ही जोड़ पाई और उसने अपने छह विकेट खो दिए। डकेट-क्राउली ने 166 रन की साझेदारी की। दोनों की बदौलत इंग्लैंड ने दो विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। क्राउली (84) और डकेट (94) शतक नहीं लगा पाए। इंग्लैंड अभी भारत से पहली पारी में 133 रन पीछे है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments