बांगलादेश में हिंदू दू युवक की हत्या को लेकर भारत में आक्रोश भड़क उठा है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने मंगलवार को दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग का घेराव किया। हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने यहां बैरिकेटिंग तोड़ दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई। कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्यायोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
बांगलादेश में हिंसक प्रदर्शनों के बीच उग्र भीड़ ने हिंदू पु युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस बर्बर घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने देश के कई शहरों में जुलूस निकाले और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। दिल्ली में भगवा झंडे लहराती और नारे लगाती भीड़ ने बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ रही भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी ।
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए भारत से कड़े राजनयिक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए धार्मिक नारे भी लगाए। लोगों को उच्चायोग तक पहुंचने से रोकने के लिए बसों को भी बाधा के तौर पर खड़ा किया गया था। पुलिस ने बताया, प्रदर्शनकारियों को उच्थायीग में करीब 800 मीटर दूर रोक लिया गया।
