Homeअपराधब्लूज आर्मी का 5 दिन में दूसरा हमला जवानों के काफिले पर...

ब्लूज आर्मी का 5 दिन में दूसरा हमला जवानों के काफिले पर फिदायीन हमले में सुरक्षा बलों ने 27 मौते मानी 35 से अधिक घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना के बसों के काफिले पर बलुचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के फिदायीन हमले में फ्रंटियर कोर (एफसी) के कई जवानों की मौत हो गई और 35 से अधिक घायल हैं। घटनास्थल से आई तस्वीरों में एक बस पूरी तरह नष्ट दिख रही है। सैनिकों का काफिला क्वेटा से ताफ्तान जा रहा था। पाकिस्तान सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

 

बलूचिस्तान के नोशकी जिले में हुए इस हमले में मौत के आंकड़ों को लेकर सरकार और बीएलए ने अलग-अलग दावे किए हैं। नोशकी के थाना प्रभारी जफरुल्लाह सुमलानी ने कहा, एफसी के पांच जवानों की मौत हुई है। डॉन समाचार समूह ने पांच, एआरवाई ने छह और जियो न्यूज ने सात मौतों की खबर दी है। वहीं, बीएलए ने कम से कम 90 जवानों की मौत का दावा किया है।

 

बीएलए प्रवक्ता जियंद बलोच ने कहा, आठ बसों के

 

काफिले में से एक बस पूरी तरह नष्ट हो गई। धमाके के

 

तत्काल बाद आत्मघाती दस्ते मजीद ब्रिगेड के लड़ाकों ने एक और बस को घेरकर गोलीबारी की और सैनिकों को संभलने का मौका दिए बिना सभी को मार डाला। हमले में 90 जवानों की मौत हुई है। वहीं, सुरक्षाबलों के सूत्रों ने मीडिया को बताया, बसों के काफिले पर पहले बम से और फिर आत्मघाती हमलावरों की टोली के जरिये हमला किया गया। पीटीवी न्यूज ने सुरक्षाबलों के हवाले से लिखा, हमले के बाद विद्रोहियों के भागने के सभी रास्ते ब्लॉक कर दिए गए हैं और उनके खात्मे का ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। फिदायीन हमलावर के अलावा तीन अन्य आतंकी मार गिराए गए, जबकि आखिरी आतंकी के मारे जाने तक यह ऑपरेशन जारी रहेगा।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments