HomeUncategorizedमिलेगी कैशलेश चिकित्सा सुविधा शिक्षकों को

मिलेगी कैशलेश चिकित्सा सुविधा शिक्षकों को

लखनऊ। प्रदेश के बेसिक माध्यमिक व उच्च शिक्षा के लगभग नौ लाख शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस का तोहफा दिया है। लोक भवन में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की।सीएम ने कहा कि शिक्षामित्रों-अनुदेशकों व रसोइयों को भी इस सुविधा के दायरे में लाया जाएगा। साथ ही शिक्षामित्रों-अनुदेशकों का मानदेय भी जल्द बढ़ाया जाएगा। इसके लिए कमेटी का गठन किया जा चुका है।बेसिक व माध्यमिक के 81 शिक्षकों को सम्मानित करने के बाद कार्यक्रम में सीएम ने शिक्षकों से कहा कि आप लोग अच्छा करिए हम आपके साथ है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदेश केलगभग 9 लाख शिक्षकों यानी 9 लाख परिवारों को मिलेगा। यह लाभ राजकीय के साथ ही अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) व स्ववित्तपोषित कॉलेजों के शिक्षकों को भी मिलेगा। बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग जल्द सभी औपचारिकताओं को पूरा करके यह सुविधा देने के लिए काम करेगा। शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरी करते हुए सीएम ने बताया कि जल्दही इनका मानदेय बढ़ाया जाएगा। इसके लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। शिक्षक सम्मान समारोह में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, प्रभारी मुख्य सचिव व अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक दीपक कुमार, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा मौजूद रहे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments