Homeअपराधमेघालय से लापता सोनम रघुवंशी गाजीपुर के ढाबे में मिली, 17 दिन...

मेघालय से लापता सोनम रघुवंशी गाजीपुर के ढाबे में मिली, 17 दिन बाद हुई गिरफ्तार, राजा हत्याकांड पर बड़ा खुलासा

मेघालय से लापता सोनम रघुवंशी यूपी में मिल गई है. वह 17 दिनों के बाद गाजीपुर के ढाबे में मिली. जबकि, उसके पति राजा का शव मेघालय में मिला था. अब पुलिस सोनम से पूछताछ करने वाली है. आपको बता दें, 2 जून को मेघालय में कपल लापता हो गया था. अब राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की माने तो सोनम ने ही अपने पति की हत्या करवाई है.

 

गाजीपुर में मिली सोनम रघुवंशी पत्नी सोनम रघुवंशी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बरामद किया है. 17 दिन बाद पुलिस को सोनम रघुवंशी गाजीपुर के सोनम नंदगंज थाना इलाके के एक ढाबे में मिली है. फिलहाल ,पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई है, जहां प्राथमिक इलाज और चेकअप के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा गया है. फिलहाल, सोनम को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

 

क्या है ये पूरा मामला सोनम रघुवंशी के मिलने से पुलिस को अब यह उम्मीद जागी है कि मेघालय में क्या हुआ था, इसको लेकर सारी जानकारी सामने आ जाएगी. बता दें, राजा रघुवंशी का शव मेघालय में ही एक जल प्रपात के पास मिली थी. राजा रघुवंशी के परिवार वालों ने शिलांग के ही होटल और स्थानीय लोगों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने राजा और सोनम के साथ कुछ गलत किया है. जांच के दौरान पुलिस को राजा का शव और सोनम की एक जैकेट मिली थी जिसपर खून के निशान थे.

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments