Homeप्रयागराजयुवती से मिलने गए युवक को पीट कर किया अधमरा।

युवती से मिलने गए युवक को पीट कर किया अधमरा।

प्रयागराज (फूलपुर/बहरिया)। बहरिया के कपसा में शनिवार रात युवती से मिलने गए अवनीश कुमार (22) को युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने पीटकर मरणासन्न कर दिया। इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। तहरीर के युवती के चार परिजनों समेत आठ पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। देर रात युवती के पिता श्रवण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

अवनीश कुमार आधार पर पुलिस ने फाइल फोटो फूलपुर कोतवाली अंतर्गत करुआडीह गांव निवासी महेंद्र कुमार पटेल की कई वर्षों पहले मौत हो चुकी है। घर में बेटे अवनीश (22), मनीष, बेटी साधना व पत्नी हैं। अवनीश कैटरिंग का काम करता था। ममेरे भाई शिव प्रताप पटेल ने बताया कि देर रात अवनीश ने उसे फोन किया। बताया कि कपसा गांव के रहमूकापूरा के पास कुछ लोगों ने उस पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से हमला किया है। उसकी हालत बहुत खराब है। वह मौके पर पहुंचा तो वहां 8-10 हमलावर मौजूद थे और अवनीश मरणासन्न हाल में पड़ा था। उसने वहां से हटकर जानकारी दी तो अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक हमलावर फरार हो गए।

 

अवनीश को फूलपुर के निजी अस्पताल में भती कराया गया। यहां – रविवार दोपहर 12 बजे के करीब उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहले फूलपुर और फिर बहरिया पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव मोर्चरी भिजवाया। परिजनों ने तहरीर दी कि अवनीश शनिवार रात बाइक से चचेरी – बहन की ननद के घर बहरिया के कपसा गांव के रहमू का पूरा जा रहा था। रास्ते में पुलिया के पास घात लगाकर बैठे दर्जनभर युवकों ने रोक कर हमला किया। एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कपसा गांव निवासी, आठ लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से चार युवती के घरवाले और चार अन्य हैं।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments