3 सालों से एक ही जगह जमे बीएसए कर्मी जुलाई तक हटाए जाएंगे
बेसिक शिक्षा विभाग के दफ्तरों और स्कूलों में लंबे समय से जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को 10 जुलाई तक स्थानांतरण करने के आदेश दिए गए हैं।
विभाग के अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने 3 वर्षों से एक स्थान पर जमे खंड शिक्षा अधिकारियों समूह ग के लेखाकार, सहायक लेखाकार, वरिष्ठ संप्रेक्षक, कनिष्ठ संप्रेक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का तबादला अवरोही क्रम में अनिवार्य रुप से करने का निर्देश दिया है। उन्होंने संख्या के सापेक्ष 20% तक कर्मचारियों के तबादले करने के आदेश दिए हैं। इससे अधिक संख्या होने पर समूह क व ख के लिए मुख्यमंत्री और समूह ग व घ के लिए विभागीय मंत्री से अनुमति लेनी पड़ेगी।

वहीं विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को 20 जुलाई तक संपत्ति का ब्यौरा भी निर्धारित प्रारूप में देना होगा। रेणुका कुमार ने प्रथम नियुक्ति तिथि और उसके बाद प्रत्येक 5 वर्ष पर चल व अचल संपत्ति का ब्यौरा देने के आदेश दिए हैं ।निर्धारित अवधि तक ब्योरा ना देने वालों के खिलाफ सतर्कता जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।
Samiksha
