राष्ट्रपति के काफिले के जाम में फंसी महिला उद्यमी की मौत, पुलिस कमिश्नर ने माफी मांगी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने काफिले के जाम में फंसने से बीमार उद्यमी वंदना मिश्रा की दर्दनाक मृत्यु पर दुख जताया है।
पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने उनके निर्देश पर मृतका के घर जाकर पति शरद मिश्रा से पुलिस की लापरवाही के लिए माफी मांगी है ।इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की महिला इकाई की अध्यक्ष वंदना मिश्रा( 50) की मौत कार से अस्पताल जाते वक्त जाम में फंसने से हो गई थी। राष्ट्रपति के कानपुर दौरे में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने रास्ता रोक रखा था। पुलिस कमिश्नर करीब 1 घंटे तक मिश्रा के घर रहे और डीएम आलोक तिवारी के साथ अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए ।उन्होंने परिवार को संदेश दिया। राष्ट्रपति और उनकी पत्नी सविता कोविंद घटना से व्यथित है ।
पुलिस की लापरवाही पर बड़ी कार्यवाही की जाएगी और भविष्य में बेहतर व्यवस्था करने की कोशिश होगी। इसी बीच शुरुआती जांच के बाद कानपुर के गोविंद नगर थाने के चार पुलिसकर्मी दरोगा सुशील कुमार और 3 हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

आधे घंटे जाम में फंसने के बाद vandana के नाक से खून बहने लगा। बेटे वरद में पुलिस कर्मियों की ओर दौड़ लगाई। पूरी बात बताई पर फायदा नहीं हुआ ।इस दौरान कार के पीछे भी कई गाड़ियां लग गई। इससे कार पीछे से भी नहीं निकल सकी। थोड़ी देर बाद उसके मुंह से भी खून निकलने लगा। vandana 45 मिनट तक तड़पती रही ।जब जाम खत्म हुआ तो उसकी सांसें थम चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
Samiksha
