Homeखेल212 पर ढेर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का पलटवार पहले दिन गिरे...

212 पर ढेर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का पलटवार पहले दिन गिरे 14 विकेट। 

लंदन। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पावल का पहला दिन गैहवाओं के नाम रहा। पहले दिन कुल 14 विकेट गिरे। दूरस लेने के चलते प्रतिबंध काटकर आ रहे कैगिसो रबादा (5/51) को जादुई गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रन पर ढेर हो गई। लगा कि पिछली विजेता ऑस्ट्रेलिया के लिए यह स्कोर छोटा पड़ जाएगा, लेकिन मिचेल स्टार्क (2/10) की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पलटवार करते हुए दिन का खेल समाप्त होने पर द अफ्रीका के 43 रन पर चार विकेट गिराकर टीम को मैच में वापस ला दिया। द. अफ्रीका के रबादा ने लंच और चायकाल के बाद घातक गेंदबाजी की। चायकाल पर स्टीव स्मिथ (66) और ब्यू वेबस्टर (72) के अर्धशतकों से ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 190 रन था, लेकिन इसके बाद उसने रबादा की गेंदबाजी के चलते 22 रन के अंदर अपने पांचों विकेट खो दिए। रबादा और जेनसेन (3/49) ने मिलकर आठ विकेट लिए। इससे पूर्व तेवा बाबुमा ने टॉस जीता और ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। रबादा ने नई ड्यूक गेंद से भारी मौसम का फायदा उठाते हुए उस्मान ख्वाजा (०) और ग्रीन (4) को आउट किया। लाबुशाने (17) को जेनसेन ने विदा किया।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments