केंद्र सरकार में फास्ट टैग बेस्ड एनुअल टोल पास जारी करने की घोषणा की है. 15 अगस्त 2025 में 3,000 रुपए में फास्टैग बेस्ड एनुअल टोल पास ले सकेंगे. रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज मिनिस्टर नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि तीन हजार रुपए का पास एक वर्ष या मैक्सिमम 200 ट्रिप (जो भी पहले हो) के लिए वैलिड होगा. ट्रिप का अर्थ एक टोल प्लाजा पार करना है. इसका मतलब है कि आप एक ही दिन में आने-जाने में जितने टोल प्लाजा पार करेंगे, उनती ट्रिप गिनी जाएंगी अगर आपको 200 ट्रिप एक साल खत्म होने के पहले पूरी हो जाती हैं तो आपको नए सिरे से यह प्लान लेना होगा. नया प्लान एक्टिवेशन के दिन से जोड़ा जाएगा.
एंट्री-एक्जिट एक ट्रिप क्लोज्ड कारिडोर यानी एक पूरे खंड के रूप में बनाए गए हाईवे-एक्सप्रेसवे में एंट्री और एक्जिट को एक ट्रिप ही गिना जाएगा. उदाहरण के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे में एक ओर की यात्रा एक ट्रिप मानी जाएगी. राज्यों के हाईव इसके दायरे में नहीं आएंगे हालांकि, राज्यों के हाईवे में पेमेंट इली माध्यम से होगा और वहां से वाहन गुजरने पर फास्टैग की राशि कम हो जाएगी, राज्य हाईवे पर भुगतान का कोई और माध्यम नहीं होगा
